New IT Rules : केंद्र की मोदी सरकार ने डिजिटल स्पेस और सोशल मीडिया को अधिक सुरक्षित व जवाबदेह बनाने के लिए आईटी नियमों को और सख्त कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, अब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए किसी भी आपत्तिजनक, गैर-कानूनी या संवेदनशील सामग्री की सूचना मिलने के महज 3 घंटे के भीतर उसे अपने प्लेटफॉर्म से हटाना अनिवार्य होगा। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता से डरने लगने लगा है, लेकिन इस डर समाधान लोगों की आवाज दबाना नहीं, बल्कि अच्छे काम करना है।
New IT Rules : केंद्र की मोदी सरकार ने डिजिटल स्पेस और सोशल मीडिया को अधिक सुरक्षित व जवाबदेह बनाने के लिए आईटी नियमों को और सख्त कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, अब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए किसी भी आपत्तिजनक, गैर-कानूनी या संवेदनशील सामग्री की सूचना मिलने के महज 3 घंटे के भीतर उसे अपने प्लेटफॉर्म से हटाना अनिवार्य होगा। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता से डरने लगने लगा है, लेकिन इस डर समाधान लोगों की आवाज दबाना नहीं, बल्कि अच्छे काम करना है।
दरअसल, सरकार ने एआई से तैयार होने वाली डीपफेक सामग्री और फर्जी डिजिटल कंटेंट पर कंट्रोल के लिए आईटी नियमों को और सख्त कर दिया है। पहले सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के लिए 24 से 36 घंटे का समय मिलता था। लेकिन, अब इस समयसीमा को घटाकर केवल 3 घंटे कर दिया गया है। इस नियम पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया और लिखा, “मोदी सरकार का नया कानून आया है। अगर सरकार किसी भी social media platform को कोई पोस्ट delete करने के लिए कहती है, तो उन्हें 3 घंटे के भीतर उसे delete करना होगा। Gen Z के आंदोलन के बाद से ही मोदी जी को बहुत डर लगने लगा है। मोदी जी, आप जितना देश के लोगों की आवाज़ दबाएंगे, उनका गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।”
केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “दोस्तों मोदी सरकार ने कल एक नया कानून बनाया है। अब अगर मोदी सरकार किसी भी प्लेटफॉर्म को कोई वीडियो डिलीट या कोई पोस्ट डिलीट करने को बोलेगी तो उनको तीन घंटे में उसको डिलीट करना पड़ेगा। ये नया कानून आया है। इसका मतलब है कि आप मोदी जी के कुछ बोलोगे, सरकार के खिलाफ बोलोगे, पेपर लीक के खिलाफ कुछ बोलोगे, एथनोल के खिलाफ कुछ बोलोगे, मोदी जी के सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ बोलोगे तो तीन घंटे में आपकी पोस्ट डिलीट कर दी जाएगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि आप अगर सरकार के खिलाफ डिलीट हो जाएगा, लेकिन ये लोग गाली-गलौच करेंगे, इनके लोग गुंडागर्दी करेंगे तो वो सरकार डिलीट नहीं करवाएगी।
मोदी सरकार का नया कानून आया है। अगर सरकार किसी भी social media platform को कोई पोस्ट delete करने के लिए कहती है, तो उन्हें 3 घंटे के भीतर उसे delete करना होगा।
Gen Z के आंदोलन के बाद से ही मोदी जी को बहुत डर लगने लगा है। मोदी जी, आप जितना देश के लोगों की आवाज़ दबाएंगे, उनका… pic.twitter.com/XSlFRBHXs2
पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- भारत में मेरा इंस्टाग्राम बंद, मेटा को चेताया यदि पीएम के सामने इतना झुकेंगे, तो वह अपना ही अकाउंट चलाने की देंगे अनुमति
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2026
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा, “मोदी जी ये क्यों कर रहे हैं मोदी जी को इस देश के लोगों से डर लगने लगा है… जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद से मोदी जी बहुत डरे हुए हैं। इस डर का समाधान ये नहीं है कि आप लोगों की आवाज को दबाओगे। पिछले दस साल मोदी जी ने आवाज दबाई। जंतर-मंतर पर लोगों का गुस्सा फूटा। इसका समाधान ये है कि मोदी जी कुछ अच्छा काम करें। एक-दो अच्छे काम करेंगे लोग खुद ही उनकी तारीफ करेंगे। जनता को कोई उनसे दुश्मनी थोड़े है। लेकिन, आप काम तो सारे गलत करोगे। गुंडागर्दी करोगे लड़कियों को धमकियां दोगे। आप सारे काम उल्टा करोगे और फिर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश करोगे। तो मोदी जी फिर तो आपको भुगतना पड़ेगा जनता का गुस्सा।आप जितना ज्यादा लोगों की आवाज़ दबाने की कोशिश करोगे, उतना ज्यादा गुस्सा पनपता जाएगा जनता के अंदर। और जो राजा अपनी जनता से डरता है उसके जाने के दिन आ गए हैं।”