लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' (Chhatron Ki Goonj) कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज जिले में कई दिनों से जारी असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया। कायस्थ पाठशाला (KP) ट्रस्ट ने पहले दी गई अनुमति वापस लेने के बाद अब अपना निर्णय बदलते हुए केपी इंटर कॉलेज (KP Inter College) मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज जिले में कई दिनों से जारी असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया। कायस्थ पाठशाला (KP) ट्रस्ट ने पहले दी गई अनुमति वापस लेने के बाद अब अपना निर्णय बदलते हुए केपी इंटर कॉलेज (KP Inter College) मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
इससे पहले ट्रस्ट द्वारा अनुमति निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress State President Ajay Rai) और सांसद उज्ज्वल रमण सिंह (MP Ujjwal Raman Singh) ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (District Magistrate Manish Kumar Verma) से मुलाकात की। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा (Additional Police Commissioner (Law and Order) Dr. Ajay Pal Sharma) भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि 8 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित करना संभव नहीं है। प्रशासन की ओर से कहा गया कि कार्यक्रम को लेकर कोई आपत्ति नहीं है और यदि ट्रस्ट अनुमति देता है तो सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग किया जाएगा।

मुलाकात के बाद बनी बात!
इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौ. जितेंद्रनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। कानूनी सलाह लेने के बाद ट्रस्ट ने देर रात लगभग 9:58 बजे कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर दी।
राहुल गांधी का यह कार्यक्रम नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। इससे पहले ट्रस्ट ने 30 जुलाई को दी गई अनुमति यह कहते हुए निरस्त कर दी थी कि लगातार बारिश के कारण मैदान में कीचड़ है तथा इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
बारिश के चलते मैदान में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। पानी निकालने के लिए कई पंप लगाए गए हैं, जबकि सभा स्थल पर लकड़ी का प्लेटफॉर्म तैयार करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा था निशाना
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है।
मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।…
पढ़ें :- जब मैं छात्रों की बात सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को रोकने की कर रहा कोशिश: राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2026
इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) के छात्र फीस वृद्धि और सीटों में कटौती जैसे मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई की जा रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यह भी दावा किया कि उनके प्रयागराज दौरे और कार्यक्रम को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन। जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है। मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती।