1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की खोली पोल! अखिलेश बोले- आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को बना दिया ‘ट्रबल इंजन’

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की खोली पोल! अखिलेश बोले- आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को बना दिया ‘ट्रबल इंजन’

Lucknow : यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। राज्यपाल ने कहा कि ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ विराजमान हैं। वहां ऐसी कमियां होंगी तो क्या होगा? इस भाषण का वीडियो शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तंज कसते हुए कहा कि आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को ‘ट्रबल इंजन’ (इंजन में समस्या) बना दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow : यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। राज्यपाल ने कहा कि ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ विराजमान हैं। वहां ऐसी कमियां होंगी तो क्या होगा? इस भाषण का वीडियो शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तंज कसते हुए कहा कि आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को ‘ट्रबल इंजन’ (इंजन में समस्या) बना दिया है।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा बयान, 'राम मंदिर में कोई घोटाला नहीं हुआ', 3300 करोड़ का हिसाब-किताब सही, बस यहां हुई हेराफेरी

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण का वीडियो शेयर किया और उन्होंने लिखा, “‘गोरखपुर मॉडल’ की पोल खोलते-खोलते तुलना के रूप में ‘गुजरात मॉडल’ की घपलेबाज़ी की बात भी सामने आ गई। दोनों में जो बातें कॉमन हैं वो ये हैं कि दोनों जगह भाजपाई सरकार है और भाजपाई महा-भ्रष्टाचार भी। आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को ‘ट्रबल इंजन’ बना दिया है।”

राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की खोली पोल 

दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, “कुछ लोगों को शायद बुरा भी लगेगा लेकिन हमारी जो कामियां हैं तो मुझे बताना ही पड़ेगा। और ये कमियां आने वाले तीन महीने में पूरी हों। सबको मैंने कहा है कि तीन महीने में पूरा करके दिखाओ। ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री वहां विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा? यूनिवर्सिटी में नौ छात्रावास है। जिनमें से तीन गर्ल्स हॉस्टेल हैं, एक में रिपेयरिंग चल रहा है… अच्छी बात है। जर्जर हालत में था तो रिपेरींग हो रहा है। छह बॉयज हॉस्टेल हैं, दो में रिपेयरिंग चल रहा है…  गर्ल्स हॉस्टेल में मेस चलती है। बॉयज हॉस्टेल में नहीं चलती है। वहां बाहर से टिफिन में खाना मँगवाते हैं।” उन्होंने तंज़ कसते हुए सवाल किया- क्यों वो टिफिन वाला अच्छा लगता है।”

इस दौरान राज्यपाल ने कहा, “मैं गोरखपुर यूनिवर्सिटी में रुकी हुई हूं और कल जो भोजन बन रहा था वो मैं देखने गई। वहां डिब्बा खुला, वो खोला बताओ क्या है? मैं तो गृहणी हूं सालों तक किचन में जाते-जाते रसोई करते आए हैं। मैं पूछा ये ऑइल है या भंगार ऑइल है बताओ मुझे। और सारी ही ऐसी चीजें थीं। मैंने तुरंत फूड वालों को बुलाया और सैंपल लिया। और दूसरा सैंपल मैंने ले लिया कि लखनऊ जाकर सैंपलिंग कराउंगी, क्योंकि कभी-कभी विश्वास नहीं रहता है। सैंपल बदल जाता है। गुजरात में ऐसा होता था सैंपल बीच में… बिचौलिये होते हैं सैंपल लो और दूसरा सैंपल दे दो।”

उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों से सैंपल की जांच के लिए कह दिया है और हम वहां (लखनऊ) जाकर करवाएंगे। मैं राज्यपाल के नाते से नहीं कहती हूं मैं माता हूं। हमारे बच्चों की खुराक शुद्ध आहार होनी चाहिए। और ऐसा ही खाना खाते रहेंगे तो दिमाग ही नहीं चलेगा। मैंने कहा है, जो भी रिपोर्ट आए वो वीसी को दें। और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए प्रयास हो। टिफिन का खाना बंद करवाओ।” उन्होंने कहा, ” पहली बार देखा मैंने कि टिफिन से खाना आता है। टिफिन से ड्रग्स भी आएगी… सबकुछ आयेगा। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल में इंटरनेट गायब, बिजली की समस्या है, गंदगी और तमाम मुद्दों पर बात की।”

पढ़ें :- Video-बाइक समेत नाले में गिरे पिता-बेटी… लोगों ने बचाई जान, नगर पालिका पर उठे सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...