आक्रोशित लोगों लोगों ने सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन की पांच गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन भीड़ काफी उग्र हो गयी। वहीं, इसको लेकर NH-30 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पटना। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद शुक्रवार हंगामा मच गया। देखते ही देखते वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तकिया गांव निवासी मनीष की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एनएच-30 पर जमा हो गए और सड़क हादसे के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और तोड़फोड़ शुरू कर दिए।
आक्रोशित लोगों लोगों ने सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन की पांच गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन भीड़ काफी उग्र हो गयी। वहीं, इसको लेकर NH-30 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस और उपद्रवियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।
फिलहाल, एनएच-30 पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। हादसे के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन किस तरह उग्र हुआ, इसे लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।