1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बिहार में छात्रों पर चली AK-47 तो राहुल गांधी हुए आगबबूला, बोले- मोदी जी, कहां गया आपका वादा

बिहार में छात्रों पर चली AK-47 तो राहुल गांधी हुए आगबबूला, बोले- मोदी जी, कहां गया आपका वादा

Firing on students in Siwan : बिहार के सीवान में पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस के जवान ने छात्रों पर AK-47 से फायरिंग की थी। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- TMC के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें, ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बिहार पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की गई थी। जिस दिन ये घटना हुई उस दिन गोली लगने से तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “छात्रों के ख़िलाफ़ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है। मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है।”

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, “दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली – हर जगह पैटर्न एक ही है। पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है। सुधार इनके बस का नहीं है। अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज़ दबाएगी। मोदी जी, देश के छात्रों से माफ़ी मांगिए। और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उनपर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं।”

पढ़ें :- “अच्छे दिनों” का आलम ये है कि कभी दाल, कभी सब्ज़ी, कभी तेल, कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ देती है : कांग्रेस चीफ खरगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...