NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आंदोलन में शामिल होने आए दो युवाओं की मुलाकात प्रदर्शन के दौरान हुई, जो बाद में प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली..
NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आंदोलन में शामिल होने आए दो युवाओं की मुलाकात प्रदर्शन के दौरान हुई, जो बाद में प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वाीडियो के मुताबिक, बिहार के रहने वाले मोहन श्रीवास्तव केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान उनकी मुलाकात दिल्ली की एक युवती से हुई, जो खुद भी NEET अभ्यर्थी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि युवती ने पहले उन्हें खाने का सामान दिया और फिर अगले दिन पानी लेकर भी पहुंची। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हो गई।
प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में मोहन घायल हो गए। बताया जाता है कि युवती उन्हें अस्पताल लेकर गई और इलाज के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और मोहन अपनी पत्नी को लेकर बिहार लौट गए।
इस कथित प्रेम कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स इसे “NEET लव स्टोरी” और “रिवॉल्यूशन ऑफ लव” का नाम दे रहे हैं, जबकि कई लोग इसकी सच्चाई पर सवाल भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस कहानी और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे दावों को तथ्य मानने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना उचित है।
This could be a prank from Bihar. But it ends so authentically with a question, that is so steeped in reality. pic.twitter.com/t1EBCziYhy
पढ़ें :- क्या आप भी है सोया चाप से शौकीन , तो ये Viral-Video सोचने में मजबूर कर सकता है
— Smita Prakash (@smitaprakash) July 26, 2026