1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. हरियााणा में थाने के सामने ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग हुई, स्कॉर्पियो पर बरसाईं गोलियां, 7 घायल

हरियााणा में थाने के सामने ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग हुई, स्कॉर्पियो पर बरसाईं गोलियां, 7 घायल

हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को सिटी पुलिस थाने के ठीक सामने दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में वाहन सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए...

By Harsh 
Updated Date

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को सिटी पुलिस थाने के ठीक सामने दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में वाहन सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इनमें दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें :- Video- पिता के अंतिम विदाई में 5100 रूपये भेज, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार , बेटियों को पढ़ाकर टीचर बनाएं थे...

वारदात के बाद हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि फायरिंग के बाद तीनों आरोपी हथियार लहराते हुए पैदल ही मौके से फरार हो गए। पुलिस थाना घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कोर्ट से लौट रहे थे घायल युवक

पढ़ें :- Video- महिला इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंची थी, इलाज से पहले छत मौत बनकर गिरी, ​बाल-बाल बची

पुलिस के मुताबिक घायल युवकों की पहचान अंकित (मानकावास), कीर्तिमान (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), विजय उर्फ सन्नी (हिसार) और अमित (फतेहगढ़) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ युवक अपने पुराने मामलों में अदालत में पेशी के बाद स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायलों में शामिल कुछ युवकों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सभी घायलों पर मिलाकर करीब 43 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में तीन युवक स्कॉर्पियो पर लगातार गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

गैंगवार के एंगल से भी जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हमला कासनिया और बाबा गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही हमले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के कुछ समय बाद विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की ओर से इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो और नवीन बॉक्सर का कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दादरी गोलीकांड कराने का दावा किया गया है। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।

पढ़ें :- बसपा के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह का निधन, मायावती ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

फॉरेंसिक और साइबर टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, डीएसपी धीरज कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सीआईए, साइबर सेल, सिटी थाना और सदर थाना की संयुक्त टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...