1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-बेगूसराय में युवक का पैर टूटा तो प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, कांग्रेस बोली-ये है बिहार के ‘डबल इंजन’ सरकार की शर्मनाक तस्वीर

Video-बेगूसराय में युवक का पैर टूटा तो प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, कांग्रेस बोली-ये है बिहार के ‘डबल इंजन’ सरकार की शर्मनाक तस्वीर

बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक का पैर टूटने पर अस्पतालकर्मियों प्लास्टर की जगह कार्टन बांध दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये बिहार के 'डबल इंजन' सरकार की शर्मनाक तस्वीर है, साथ ही लिखा कि लेकिन ये पहली घटना नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक का पैर टूटने पर अस्पतालकर्मियों प्लास्टर की जगह कार्टन बांध दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये बिहार के ‘डबल इंजन’ सरकार की शर्मनाक तस्वीर है, साथ ही लिखा कि लेकिन ये पहली घटना नहीं है।

पढ़ें :- केमिस्ट्री प्रोफेसर से राजनीति तक का सफर: कौन है भाजपा IT सेल की कमान संभालने वाले दीपक महस्के

बिहार में सरकारी अस्पतालों की हालत बद से बदतर है। कभी चूहे मरीजों की आंख और पैर कुतर देते हैं तो कभी बेड पर कुत्ते सोते हुए दिखाई पड़ते हैं। ये न सिर्फ लापरवाही, बल्कि संवेदनहीनता की हद है। BJP सरकार ने बिहार के हेल्थ सिस्टम को गर्त में धकेल दिया है। कांग्रेस ने कहा कि हेल्थ सिस्टम पर बी​जेपी सरकार को शर्म आनी चाहिए।

BJP सरकार के भीषण भ्रष्टाचार के चलते हर तरफ इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है, जनता जिए या मरे

कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर राजस्थान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जनता इलाज के लिए अस्पताल जाती है, लेकिन राजस्थान में अस्पताल ही जानलेवा साबित हो रहे हैं। चुरू में एक महिला सरकारी अस्पताल पहुंची थी, मगर डॉक्टर तक पहुंचने से पहले ही छत का प्लास्टर उसपर गिर पड़ा।

पढ़ें :- बीजेपी ने संगठन में यूपी के दो मुस्लिम नेताओं जगह देकर आगामी विस चुनाव लेकर दिया बड़ा संदेश, डॉ. तारिक मंसूर दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पढ़ें :- आसमान फटे चाहे धरती, लेकिन नहीं रुकनी चाहिए दोस्त की शादी! देखिये कैसे दूल्हे को पीठ पर बैठाकर उफनता नाला पार कराया

BJP सरकार के भीषण भ्रष्टाचार के चलते हर तरफ इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है। इस सरकार की नजरों में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। दरअसल, सरकार का पूरा फोकस सिर्फ माल बटोरने और जमकर कमीशनखोरी करने पर है। जनता जिए या मरे। शर्मनाक!!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...