दक्षिण एशियाई देश फिलीपींस में भूकंप के झटके से धरती कांप उठी। खबरों के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 नापी गई है। इसका केंद्र बालुत द्वीप के तट से लगभग 99 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गईं
Philippines earthquake : दक्षिण एशियाई देश फिलीपींस में भूकंप के झटके से धरती कांप उठी। खबरों के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 नापी गई है। इसका केंद्र बालुत द्वीप के तट से लगभग 99 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गईं
तड़के आए भूकंप से कई इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई
गनीमत की बात ये रही कि अब तक इसकी वजह से कोई किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (PHIVOLCS) के मुताबिक, यह टेक्टोनिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर आया।
भूकंप का केंद्र कोटाबाटो ट्रेंच के पास होने के कारण इसके झटके सारंगनी प्रांत, जनरल सैंटोस सिटी, साउथ कोटाबाटो, दावाओ डेल सुर, कोटाबाटो और सुल्तान कुदरत समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप के बाद कुछ प्रभावित इलाकों में एहतियात के तौर पर स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।