1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार के भोजपुर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मिठाई दुकानदार और कारीगर समेत दो की मौत

बिहार के भोजपुर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मिठाई दुकानदार और कारीगर समेत दो की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक पर करंट लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इन मृतकों में एक मिठाई दुकान के संचालक और वहां पर काम करने वाला एक कारीगर शामिल हैं। इस हादसे के चलते पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक पर करंट लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इन मृतकों में एक मिठाई दुकान के संचालक और वहां पर काम करने वाला एक कारीगर शामिल हैं। इस हादसे के चलते पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

पढ़ें :- बंगाल STF का बड़ा खुलासा, मंत्रियों के बेटों को हनी-ट्रैप में फंसाना चाहता था जैश-ए-मोहम्मद

सुबह दुकान खोलते ही हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह यानी आज 5 अगस्त की है। यहां के चांदी चौक स्थित मिठाई की दुकान में प्रतिदिन की तरह काम शुरू होने वाला था। इस दुकान में लगे लोहे के एक पाइप में बिजली का कटा हुआ तार सट गया, जिसके कारण कारण पूरे ढांचे में करंट आ रहा था। सुबह काम के दौरान जैसे ही दोनों का हाथ उस लोहे के पाइप के संपर्क में आया, वैसे ही वे तेज करंट की चपेट में आ गए। यह करंट इतना तेज था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उन दोनो ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान 55 वर्षीय ‘महेंद्र साव’ मिठाई दुकान के मालिक और 27 वर्षीय ‘संजय कुमार’ कारीगर के रूप कर ली गई है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों काफी लंबे समय से वहां दुकान चला रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही चांदी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर बेहद दुख है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेने के बाद मामले की कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

पढ़ें :- असम में CRPF अधिकारी ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, उसके बाद कर ली आत्महत्या

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...