1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोहित से पंगा लेना अजित अगरकर को पड़ा भारी, अब खतरे में चीफ सिलेक्टर की कुर्सी!

रोहित से पंगा लेना अजित अगरकर को पड़ा भारी, अब खतरे में चीफ सिलेक्टर की कुर्सी!

Rohit Sharma vs Ajit Agarkar : भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने हाल में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की खूब आलोचना हुई है। लेकिन, अब चीफ सिलेक्टर अगरकर की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। उन्हें अगले महीने तक अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। जिसकी वजह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह बतायी जा रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rohit Sharma vs Ajit Agarkar : भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने हाल में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की खूब आलोचना हुई है। लेकिन, अब चीफ सिलेक्टर अगरकर की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। उन्हें अगले महीने तक अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। जिसकी वजह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह बतायी जा रही है।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

एक हिन्दी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि अगरकर के कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाया गया है। लेकिन, इंग्लैंड दौरे पर रोहित के संन्यास की खबरों का बाहर आना और बीसीसीआई सचिव की ओर से इन्हें खारिज करने के बाद पूर्व कप्तान के शतक ने अगरकर की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगरकर की जगह पर बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया जा सकता है, जो कई दौरों पर भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका में नजर आए हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पदाधिकारियों का मानना है कि टीम में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लक्ष्मण की बातों को ज्यादा अहमियत मिलेगी और रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी भी उनकी बात मानेंगे।

हालांकि, अखबार ने अपनी रिपोर्ट में ये भी दावा किया है कि अगर भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत मिलती है तो अगरकर का कार्यकाल बढ़ भी सकता है। खुद अगरकर भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपने पड़ पर बनें रहने के इच्छुक हैं। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई ने उन्हे कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया है।

पढ़ें :- विराट कोहली ने दिनेश फलाहारी महाराज के आरोप को बताया झूठा, क्रिकेटर को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने का किया था दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...