Keshav Prasad Maurya's controversial remark on madrasas : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसा शिक्षा को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मदरसे में पढ़ने वालों की मानसिकता एक आतंकवादी जैसी होती है। डिप्टी सीएम के इस बयान को लेकर तीखी सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं। इस पर पलटवार करते हुए सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पूछा है कि क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त हैं?
Keshav Prasad Maurya’s controversial remark on madrasas : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसा शिक्षा को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मदरसे में पढ़ने वालों की मानसिकता एक आतंकवादी जैसी होती है। डिप्टी सीएम के इस बयान को लेकर तीखी सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं। इस पर पलटवार करते हुए सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पूछा है कि क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त हैं?
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हाल में कहा कि मदरसा चाहे भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश में हो, वह अघोषित रूप से आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है और वहां पढ़ने वालों में आतंकी जैसी सोच विकसित होती है। मौर्य ने यह भी दावा कि मदरसी शिक्षा जो भी प्राप्त करता है वो भारत माता की जय नहीं बोलता। वंदे मातरम का गान नहीं करता। उनकी इस टिप्पणी पर कपिल सिब्बल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” के.पी. मौर्य डिप्टी CM (UP) ने कहा: ‘मदरसा शिक्षा से देशभक्ति की भावना नहीं पनपती’ ‘जो लोग मदरसा शिक्षा लेते हैं… उनकी सोच आतंकवादियों जैसी हो जाती है’…’ उन्होंने इस बयान की आलोचना करते हुए लिखा, “सांप्रदायिक बयान… विकृत सोच… क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त हैं? यह देश इससे बेहतर का हकदार है!”
