1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video- 4 साल की बच्ची को 7 कुत्तों ने घेरा, 43 सेकेंड तक करते रहे हमला, सिर पर लगे 80 टांके: CCTV देख…

Video- 4 साल की बच्ची को 7 कुत्तों ने घेरा, 43 सेकेंड तक करते रहे हमला, सिर पर लगे 80 टांके: CCTV देख…

महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों के हमलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल की बच्ची को घेरकर हमला कर दिया। बच्ची इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई है। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं...

By Harsh 
Updated Date

पिंपरी-चिंचवाड़: महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों के हमलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल की बच्ची को घेरकर हमला कर दिया। बच्ची इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई है। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

पढ़ें :- एक आवारा कुत्ते ने सात घंटे के भीतर 130 लोगों को काटा, 11 वर्षीय बच्ची मौत के कगार में, 25 अस्पताल में भर्ती

घटना रविवार दोपहर चिखली इलाके की बताई जा रही है। बच्ची के पिता गिरधर मिश्रा के मुताबिक उनकी बेटी घर के पास लगे एक पेड़ से कुछ पत्तियां लेने के लिए बाहर निकली थी। वह जैसे ही पेड़ के पास पहुंची वहां मौजूद कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

बताया गया कि कुत्तों ने करीब 43 सेकेंड तक बच्ची को निशाना बनाया। इस दौरान उसके सिर के अलावा हाथ और जांघ पर भी चोटें आईं। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर उसे बचाया।

CCTV में बच्ची को चारों तरफ से घेरते दिखे कुत्ते

सामने आए CCTV फुटेज में बच्ची अकेली जाती हुई दिखाई देती है। कुछ ही देर में कई कुत्ते उसके आसपास जमा हो जाते हैं। बच्ची उनसे बचने के लिए भागने की कोशिश करती है, लेकिन दो कुत्ते उस पर झपट पड़ते हैं और उसे जमीन पर गिरा देते हैं। इसके बाद झुंड के बाकी कुत्ते भी उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। बच्ची के पिता का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में आवारा कुत्तों से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- Video-कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, मेस में मची भगदड़, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...