1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. प्रकाश राज का वोटर लिस्ट से नाम गायब, बोले- ‘जिस सीट से चुनाव लड़ा, वहीं से नाम हटा दिया’

प्रकाश राज का वोटर लिस्ट से नाम गायब, बोले- ‘जिस सीट से चुनाव लड़ा, वहीं से नाम हटा दिया’

अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बेंगलुरु की मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। प्रकाश राज (Prakash Raj) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस मामले पर नाराजगी जताई और पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछा।

By santosh singh 
Updated Date

बेंगलुरु: अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बेंगलुरु की मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। प्रकाश राज (Prakash Raj) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस मामले पर नाराजगी जताई और पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछा।

पढ़ें :- रांची में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने राज्यपाल संतोष गंगवार को भेजा अपना इस्तीफा

प्रकाश राज (Prakash Raj) के अनुसार, विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के बाद जब उन्होंने मतदाता सूची की जांच की तो उसमें उनका नाम नहीं मिला। अभिनेता ने कहा कि उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ है और उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा इसी शहर से जुड़ा रहा है। पढ़ाई से लेकर थिएटर तक उन्होंने बेंगलुरु में ही अपनी पहचान बनाई।

अभिनेता ने यह भी याद दिलाया कि वह इसी इलाके से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में जिस क्षेत्र से उन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर लोगों से वोट मांगे, उसी जगह की मतदाता सूची से अपना नाम गायब देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल उठाते हुए इस पूरी स्थिति पर तंज भी कसा।

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने जैसी स्थिति को लेकर स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने संबंधित प्रक्रिया और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।

JPSC-JSSC प्रदर्शन पर भी जताई नाराजगी

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने झारखंड के रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो साझा करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

पढ़ें :- बोफोर्स तोप घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखिरी अपील, खत्म हुआ 40 साल पुराना केस

दरअसल, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इसी कार्रवाई को लेकर प्रकाश राज ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है।

रिपोर्ट : कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...