1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video-तमिलनाडु के सीएम विजय का दिखा अलग अंदाज, पुलिस की वर्दी पहने बच्चे को मंच पर बुलाकर गोद में उठाया और किया सैल्यूट

Video-तमिलनाडु के सीएम विजय का दिखा अलग अंदाज, पुलिस की वर्दी पहने बच्चे को मंच पर बुलाकर गोद में उठाया और किया सैल्यूट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Tamil Nadu CM Vijay)  मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम (State-level ‘Drug-free Tamil Nadu’ event) में शामिल हुए। यहां वे पुलिस की वर्दी पहने एक बच्चे को मंच पर बुलाया और उसे अपनी गोद में उठा लिया।

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Tamil Nadu CM Vijay)  मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम (State-level ‘Drug-free Tamil Nadu’ event) में शामिल हुए। यहां वे पुलिस की वर्दी पहने एक बच्चे को मंच पर बुलाया और उसे अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद जब बच्चा वापस जा रहा था, तो मुख्यमंत्री विजय ने उसे सैल्यूट किया, जिसके जवाब में बच्चे ने भी उन्हें सैल्यूट किया।

पढ़ें :- Video- रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने किया हमला, वन अधिकारी पर झपटा: बाल-बाल बची जान

जानें पुलिस की वर्दी पहने बच्चा कौन था?

असल में मुख्यमंत्री विजय (CM Vijay) के कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी पहने यह बच्चा रामनाथपुरम जिले (Ramanathapuram District) के पुलिस अधीक्षक ( एसपी चंडीश का बेटा है। वह अपने पिता की तरह ही खाकी वर्दी पहनकर इस बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

बता दें कि मुख्यमंत्री विजय ने राज्य भर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को नशा-मुक्त तमिलनाडु के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने राज्य को तरक्की की राह पर ले जाने में मदद करें। मुख्यमंत्री विजय ने इस बात पर जोर दिया कि नशीले पदार्थों के सेवन पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। उन्होंने राज्य के लोगों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...