1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. रांची में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने राज्यपाल संतोष गंगवार को भेजा अपना इस्तीफा

रांची में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने राज्यपाल संतोष गंगवार को भेजा अपना इस्तीफा

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितता और ओएमआर शीट में हेराफेरी के मामले में जांच का दायरा लगातार व्यापक होता जा रहा है। छात्र आंदोलन के बीच आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद अब  JPSC के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने इस्तीफा दे दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितता और ओएमआर शीट में हेराफेरी के मामले में जांच का दायरा लगातार व्यापक होता जा रहा है। छात्र आंदोलन के बीच आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद अब  JPSC के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने इस्तीफा दे दिया है। तीनों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर छात्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

पढ़ें :- JPSC आंदोलन प्रदर्शनकारियों से सरकार संवाद करने को तैयार, छात्रों की मांग मीडिया के सामने हो बातचीत

इन तीनों सदस्यों को झारखंड पुलिस की सीआईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था, जिसके बाद राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को डॉ. अजिता भट्टाचार्य से सीआईडी की पूछताछ होनी है।

सीआईडी का शिकंजा और समन

जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के संचालन में बड़े पैमाने पर धांधली, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और अयोग्य अभ्यर्थियों को पास कराने के आरोपों की जांच सीआईडी कर रही है। इसी सिलसिले में सीआईडी ने आयोग की इन तीनों महिला व पुरुष सदस्यों (डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद) को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए बुलाया था।

चेयरमैन का पहले ही हो चुका है इस्तीफा

पढ़ें :- जंतर-मंतर के बाद अब रांची में भर्ती परीक्षा विवाद में छात्रों के समर्थन में उतरी कॉकरोच जनता पार्टी

इससे पहले, जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते के कार्यालय व आवास पर सीआईडी की छापेमारी के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। अध्यक्ष के हटने के बाद से ही आयोग पहले से ही कार्यवाहक स्थिति में था। खियांग्ते के आवास के कंप्यूटर ऑपरेटर को रिमांड पर लेकर सीआईडी पूछताछ कर रही है। खियांग्ते से भी दो राउंड सीआईडी कार्यालय में पूछताछ हो चुकी है।

एजेंसी और बिचौलियों पर बड़ी कार्रवाई

इस बहुचर्चित परीक्षा घोटाले में परीक्षाएं आयोजित कराने वाली विवादित एजेंसी ‘टीडीपीएल’ (TDPL) के निदेशक, मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी और कई अन्य दलाल व कंप्यूटर ऑपरेटर पहले ही सीआईडी की गिरफ्त में आ चुके हैं। टीडीपल के मैनेजर ने पूर्व चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसके आधार पर अब आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है। नियुक्ति प्रक्रिया और OMR में गड़बड़ी के पुख्ता साक्ष्यों के बीच सदस्यों के इस तरह अचानक इस्तीफे से झारखंड की इस संवैधानिक संस्था की साख पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पढ़ें :- रांची में स्मार्ट सिटी घूमने गई दो नाबालिगों से दरिंदगी, दो किशोरों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...