1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ने पेश की ईमानदारी मिशाल, 20 लाख मूल्य की हीरा जड़ित चेन महिला को लौटाई

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ने पेश की ईमानदारी मिशाल, 20 लाख मूल्य की हीरा जड़ित चेन महिला को लौटाई

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन (Shri Ram Janmabhoomi Temple visit) करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में सेवादार ध्रुवेश मिश्रा (Attendant Dhruvesh Mishra) को यह चेन अमावा मंदिर (Amava Temple) के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर मिली।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन (Shri Ram Janmabhoomi Temple visit) करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में सेवादार ध्रुवेश मिश्रा (Attendant Dhruvesh Mishra) को यह चेन अमावा मंदिर (Amava Temple) के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर मिली। उन्होंने पीएफसी कार्यालय (PFC Office) पहुंचकर चेन मिलने की उद्घोषणा कराई। सूचना पर मुजफ्फरनगर निवासी निर्मला देवी (Nirmala Devi) पत्नी स्वर्गीय मोहन कुमार पहुंचीं। पुलिस की पूछताछ और संतुष्टि के बाद चेन उन्हें सौंप दी गई।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, नई SIT गठित कर अनुभवी IPS से जांच कराने के निर्देश, यूपी सरकार से मांगा जवाब

निर्मला देवी ने बताया कि चेन उनके दिवंगत पति की निशानी थी, इसलिए इसका भावनात्मक महत्व कीमत से कहीं अधिक था। चेन वापस मिलने पर उन्होंने सेवादार का आभार जताया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...