1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- अलमारी में छिपा मिला शादीशुदा का प्रेमी, बाहर निकालकर दोनो को रस्सी से बांधकर पीटा, 25 बार लाठी मारी गई

Video- अलमारी में छिपा मिला शादीशुदा का प्रेमी, बाहर निकालकर दोनो को रस्सी से बांधकर पीटा, 25 बार लाठी मारी गई

डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में गुरुवार देर रात एक युवक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। सुबह इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि घरवालों ने युवक को अलमारी से बाहर निकालने के बाद उसके साथ मारपीट की। उसे रस्सी से बांधकर जमीन पर लिटाया गया और डंडों से पीटा गया..

By Harsh 
Updated Date

कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में गुरुवार देर रात एक युवक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। सुबह इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि घरवालों ने युवक को अलमारी से बाहर निकालने के बाद उसके साथ मारपीट की। उसे रस्सी से बांधकर जमीन पर लिटाया गया और डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Video Viral : मुस्लिम शख्स ने नंगे पैर देखी नीम करोली बाबा फिल्म हनुमान अंश, यूज़र बोले- बिना राजनीति वाला भारत

घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। गांव का रहने वाला 25 वर्षीय पवन मजदूरी करता है और बंजारा समाज से ताल्लुक रखता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार आधी रात वह गांव की ही एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था।

सुबह पड़ोसियों को युवक के घर में आने की जानकारी हुई। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। महिला ने घबराकर पवन को कमरे की अलमारी में छिपा दिया।

उस समय महिला के ससुराल वाले खेत पर काम करने गए थे। बाद में जब वे घर लौटे तो उन्हें युवक के वहां होने का शक हुआ। उन्होंने घर के अंदर उसकी तलाश शुरू की लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चला। करीब तीन घंटे तक तलाश करने के बाद जब अलमारी खोली गई तो पवन उसके अंदर छिपा मिला।

बाहर निकालकर रस्सी से बांधने का आरोप

पढ़ें :- टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल

पवन के मिलने के बाद ससुराल वालों ने उसे बाहर निकाला। आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में आंगन में रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद उसे जमीन पर लिटाकर 20—25 लाठियां भांजी। घर की महिलाओं पर भी चप्पलों से मारने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि महिला ने पवन को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- यह सरकार तो कृष्ण, प्रभु राम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है आस्था, पहले की सरकार का बाबर, औरंगजेब पर था विश्वास

पुलिस को सौंपा युवक, मेडिकल कराया गया

काफी देर तक मारपीट के बाद परिजनों ने पवन को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया और उसे छोड़ दिया।

छह साल पहले हुई थी महिला की लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब छह साल पहले इसी गांव के रहने वाले शंकर से हुई थी। दोनों की लव मैरिज बताई जा रही है। महिला के दो बच्चे भी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले करीब दो महीने से महिला और पवन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों एक ही बंजारा समाज से बताए जा रहे हैं।

वीडियो की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को PRV के जरिए सूचना मिली थी कि एक युवक महिला के घर में घुसा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। उसके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक और महिला के साथ मारपीट से जुड़े वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, बोले- सरकार बनने पर ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ का करेंगे विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...