1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम से पहले संदिग्ध ड्रोन ने बढ़ाई चिंता, ATS ने संभाला मोर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम से पहले संदिग्ध ड्रोन ने बढ़ाई चिंता, ATS ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल के आसपास एक संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में पहले से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती थी। ऐसे में बिना अनुमति आसमान में ड्रोन नजर आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत सतर्कता बढ़ा दी..

By Harsh 
Updated Date

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल के आसपास एक संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में पहले से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती थी। ऐसे में बिना अनुमति आसमान में ड्रोन नजर आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत सतर्कता बढ़ा दी। कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन को उड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों और मीडियाकर्मियों से उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। अधिकारियों ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि ड्रोन किसका है और इसे कौन संचालित कर रहा है। हालांकि वहां मौजूद किसी भी मीडिया कर्मी ने ड्रोन के अपने होने की जानकारी नहीं दी।

पढ़ें :- Gen Z के लिए योगी सरकार की नई पहल: हर माह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे IAS-IPS और IFS अधिकारी

इसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर और हैंड माइक के जरिए ड्रोन ऑपरेटर को चेतावनी देते हुए उसे तत्काल नीचे उतारने को कहा। पुलिस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और निर्देश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद ATS की ड्रोन टीम भी सक्रिय हो गई। टीम ने ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसकी घेराबंदी का प्रयास किया। पुलिस की गतिविधियां बढ़ने के बाद ड्रोन को और अधिक ऊंचाई पर ले जाया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी निगरानी करती रहीं। फिलहाल पुलिस ड्रोन के ऑपरेटर की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ तकनीकी माध्यमों की मदद भी ली जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कहां से उड़ाया गया और क्या इसे उड़ाने के लिए किसी तरह की अनुमति ली गई थी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, कहा-कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ कर रखी है सुरक्षा की व्यवस्थाएं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...