1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, कहा-कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ कर रखी है सुरक्षा की व्यवस्थाएं

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, कहा-कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ कर रखी है सुरक्षा की व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री ने कहा, शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। जिला प्रशासन के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस के सभी कार्मिक, जोन, रेंज, जनपद, सर्किल और थाना क्षेत्र से लेकर बीट स्तर तक के पुलिस अधिकारी पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं और कांवड़ यात्रियों को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार मेरठ में पवित्र श्रावण माह में देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करने निकले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, जनपद मेरठ में आज मुझे शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लाखों शिवभक्त इस पावन यात्रा का हिस्सा बने हुए हैं। सभी कांवड़ यात्रियों का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हम पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं।

पढ़ें :- Breaking News- हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा के पास नहर में मिला शव

 

उन्होंने आगे कहा, देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी भक्ति के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ यात्री ऐसे समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो सामाजिक समता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। जाति-पाति, प्रांत-क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर, हर एक श्वास शिव के नाम और “शिवो भूत्वा शिवं यजेत्” के भाव के साथ शिवत्व में एकाकार होने के लिए शिवभक्त श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। जिला प्रशासन के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस के सभी कार्मिक, जोन, रेंज, जनपद, सर्किल और थाना क्षेत्र से लेकर बीट स्तर तक के पुलिस अधिकारी पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं और कांवड़ यात्रियों को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

पढ़ें :- BJP सरकार अधिकारियों पर अनैतिक काम करने का बनाती है दबाव, जिसकी वजह से उन्हें देना पड़ जाता है त्यागपत्र...दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव

 

 

 

पढ़ें :- VIDEO-IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई ट्रिगर मोमेंट नहीं...,'यह नौकरी मेरे जीवन का सिर्फ एक चैप्टर थी'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...