कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज पहुंच गए हैं। शाम छह बजे राहुल गांधी केपी ग्राउंड में छात्रों को संबोधित करेंगे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया।
Rahul Gandhi in Prayagraj: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज पहुंच गए हैं। शाम छह बजे राहुल गांधी केपी ग्राउंड में छात्रों को संबोधित करेंगे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी अपने पैतृक निवास स्वराज भवन चले गए। यहां पर भी कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है।

राहुल गांधी शाम छह बजे केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘छात्रों की गूंज’ रखा गया है। राहुल गांधी का छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इससे पहले उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उनका ये कार्यक्रम होगा। हालांकि, राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर काफी संश्य की स्थिति बनी हुई थी लेकिन परमिशन मिलने के बाद आज वो छात्रों से संवाद करेंगे और उनको संबोधित करेंगे।

स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टर-बैनर
प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं ने भव्य तरीके से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए सिविल लाइंस इलाके में भारी संख्या में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। सिविल लाइंस समेत शहर के कई इलाकों में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।