उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेन-जी (Gen Z) को लेकर नई पहल शुरू की है। योगी सरकार के इस पहले के तहत अब जेन-जी (Gen Z) से अब हर माह IAS-IPS और IFS अधिकारी संवाद करेंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेन-जी (Gen Z) को लेकर नई पहल शुरू की है। योगी सरकार के इस पहले के तहत अब जेन-जी (Gen Z) से अब हर माह IAS-IPS और IFS अधिकारी संवाद करेंगे। इस दौरान उनको प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित मार्गदर्शन करेंगे। सरकार की इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
दरअसल, योगी सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लेकर अक्सर बड़े कदम उठाती है। अब सरकार ने Gen Z को लेकर अहम निर्णय लिया है। योगी सरकार की इस पहल के तहत अब हर माह विद्यार्थियों से IAS-IPS और IFS अधिकारी संवाद करेंगे। इसके जरिए इंटरमीडिएट छात्रों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा मार्गदर्शन।
इसके साथ ही, UPSC, UPPSC, UPSSSC, NDA, JEE, NEET और CUET की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी। वरिष्ठ अधिकारी छात्रों को उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसर के बारे में जानकारी देंगे। DM हर माह अधिकारियों के विद्यालय भ्रमण का कार्यक्रम तैयार करेंगे। मंडलायुक्त समय-समय पर कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। हर माह की 5 तारीख तक शासन को कार्यक्रमों की रिपोर्ट भेजी जाएगी।