1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. मानसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा, अपने परिवार और बच्चों को ऐसे रखें पूरी तरह सुरक्षित

मानसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा, अपने परिवार और बच्चों को ऐसे रखें पूरी तरह सुरक्षित

The monsoon that brings relief from the heat: भीषण गर्मी से राहत देने वाला मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियां भी लेकर आता है। बारिश के दिनों में अक्सर जगह-जगह पानी भर जाता है और यही जलभराव गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण बन जाता है। रुके हुए पानी में मच्छर बेहद तेजी से पनपते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

By Sushil Sah 
Updated Date

The monsoon that brings relief from the heat: भीषण गर्मी से राहत देने वाला मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियां भी लेकर आता है। बारिश के दिनों में अक्सर जगह-जगह पानी भर जाता है और यही जलभराव गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण बन जाता है। रुके हुए पानी में मच्छर बेहद तेजी से पनपते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

पढ़ें :- Health Experts Tips : मॉनसून के मौसम में बच्चों की इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं? माता-पिता के लिए ये है आसान और असरदार सुझाव

इस मौसम की मार सबसे ज्यादा मासूम बच्चों पर पड़ती है। दूषित पानी, नमी और गंदगी की वजह से बच्चों में पेट का इंफेक्शन, स्किन एलर्जी, सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार का संक्रमण बहुत जल्दी फैलने लगता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के दौरान थोड़ी सी सतर्कता और समझदारी से पूरे परिवार को गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है।

अपने घर और आसपास के माहौल को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें-

घर के आसपास पानी जमा न होने दें

छत, कूलर, गमलों और कबाड़ में रखे पुराने टायरों की नियमित जांच करें। ठहरे हुए पानी को तुरंत साफ करें, क्योंकि यही डेंगू के मच्छरों के पनपने का मुख्य ठिकाना होता है।

पढ़ें :- हरिद्वार नगर निगम ने शुरू की नई पहल, ड्रोन तकनीक से होगी कांवड़ यात्रा और स्वच्छता की निगरानी

बच्चों के पहनावे पर दें ध्यान

जब भी बच्चे खेलने बाहर निकलें, उन्हें सूती और पूरी आस्तीन (फुल स्लीव्स) के कपड़े ही पहनाएं। इससे मच्छरों के काटने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

मॉस्किटो रिपेलेंट का उपयोग

बच्चों को बाहर भेजते समय या सोते वक्त उनकी त्वचा और कपड़ों पर बच्चों के लिए सुरक्षित मच्छर भगाने वाली क्रीम या पैच का इस्तेमाल जरूर करें।

खान-पान और स्वच्छता

पढ़ें :- Dengue Vaccine : डेंगू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, पहली वैक्सीन को मिली मंजूरी, जानें विस्तार से

बच्चों को केवल उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ साफ पानी ही पिलाएं। बासी और बाहर के खुले भोजन से सख्त परहेज करें। खाने मे ज्यादा से ज्यादा हारी सब्जियों का प्रयोग करे। बाहर से लाई हुई सब्जिया और फलो कसे अच्छे से ब्याल पानी (Boiled water) से साफ कर लें। इसके अलावा बच्चों को समय-समय पर हाथ धोने की अच्छी आदत डालें। साथ ही बारिश के मौसम मे ताला भुना खाने से बचे सादा भोजन का सेवन करे।

लक्षण दिखने पर न करें लापरवाही

सेहत की सुरक्षा ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि परिवार में किसी सदस्य या बच्चे को दो से तीन दिन से लगातार तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या शरीर में अत्यधिक दर्द महसूस हो, तो बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी डॉक्टर से परामर्श लें। इस मौसम में खुद से कोई दवा (Self-medication) लेना नुकसानदेह साबित हो सकता है। विशेष सावधानी बरतें, स्वच्छता बनाए रखें और सुरक्षित रहकर मानसून के इस खुशनुमा मौसम का आनंद लें।

रिर्पोट:
दीपांजली मिश्रा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...