1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Raksha Bandhan 2026: दूर रहकर भी फिकी नहीं पड़ेगी रिश्तों की मिठास, वक्त रहते भाई तक ऐसे पहुंचाएं अपनी राखी

Raksha Bandhan 2026: दूर रहकर भी फिकी नहीं पड़ेगी रिश्तों की मिठास, वक्त रहते भाई तक ऐसे पहुंचाएं अपनी राखी

त्योहारों का खुशनुमा मौसम शुरू हो चुका है और भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का सबसे खास पर्व 'रक्षाबंधन' बस आने ही वाला है। इस साल देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जैसे-जैसे रक्षाबंधन की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे हर घर में तैयारियों और खुशियों की एक नई लहर देखने को मिल रही है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। त्योहारों का खुशनुमा मौसम शुरू हो चुका है और भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का सबसे खास पर्व ‘रक्षाबंधन’ बस आने ही वाला है। इस साल देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जैसे-जैसे रक्षाबंधन की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे हर घर में तैयारियों और खुशियों की एक नई लहर देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- OTT पर आएगी 'KC Bokadia' की फिल्म 'तीसरी बेगम', रिलीज डेट का एलान

लेकिन इस बीच बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के सिलसिले में अपने परिवार और शहर से दूर रहते हैं। किसी बहन का भाई दूसरे शहर में जॉब कर रहा है, तो कोई बहन शादी या पढ़ाई की वजह से अपने मायके से दूर रह रही है। ऐसे में त्योहार के मौके पर अपनों से दूर रहने का अहसास थोड़ा भावुक कर देने वाला होता है, और मन में यह चिंता सताने लगती है कि इस बार भाई की कलाई पर राखी कैसे बंधेगी। हालांकि, जानकारों और बुजुर्गों का मानना है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, रिश्तों की डोर और दिलों का प्यार कभी कमजोर नहीं होता। अगर आपका भाई या बहन इस बार आपसे दूर हैं, तो उदास होने के बजाय तकनीक और डाक सुविधाओं का सही इस्तेमाल करके इस पर्व की मिठास को बरकरार रखा जा सकता है।

राखी भेजने के आसान विकल्प

भारतीय डाक (Post Office)

डाक विभाग हर साल रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ और विशेष लिफाफे जारी करता है। स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से देश के किसी भी कोने में राखी सुरक्षित और समय पर भेजी जा सकती है।

पढ़ें :- आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से तंग आकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड

कूरियर सर्विस (Courier Services)

अगर आपके पास समय कम बचा है, तो किसी भी नामी प्राइवेट कूरियर सर्विस का विकल्प चुन सकती हैं। कूरियर के जरिए राखी और उपहार तेजी से डिलीवर हो जाते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स

डिजिटल दौर में कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स सीधे आपके भाई के पते पर सुंदर राखी, पूजा की थाली और मिठाइयां डिलीवर करने की सुविधा देती हैं।

समय का रखें खास ध्यान

पढ़ें :- मोमोज खाते-खाते हुआ था प्यार, हापुड़ में प्रेमी ने ही ली प्रेमिका की जान

अगस्त आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। डाक या कूरियर में अंतिम समय की भीड़ और संभावित देरी से बचने के लिए सबसे समझदारी भरा तरीका यही है कि अपनी राखी आज या कल में ही पोस्ट कर दें। माना कि त्योहार पर साथ न होने की थोड़ी कमी महसूस होती है, लेकिन कलाई पर बंधा रेशम का यह धागा हर दूरी को कम कर देता है। प्यार भरे संदेशों और डिजिटल माध्यमों के जरिए दूर रहकर भी इस रिश्ते का अनोखा जश्न मनाया जा सकता है।

रिर्पोट:
दीपांजली मिश्रा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...