1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मोमोज खाते-खाते हुआ था प्यार, हापुड़ में प्रेमी ने ही ली प्रेमिका की जान

मोमोज खाते-खाते हुआ था प्यार, हापुड़ में प्रेमी ने ही ली प्रेमिका की जान

शुक्रवार को नगला उदयरामपुर गांव में एक किराए के कमरे में महिला के मिले शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही इस हत्या के आरोपित प्रेमी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले अमृतलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश, हापुड़। शुक्रवार को नगला उदयरामपुर गांव में एक किराए के कमरे में महिला के मिले शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही इस हत्या के आरोपित प्रेमी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले अमृतलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- कनाडा में 23 वर्षीय पंजाब की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, दिल्ली का रहने वाला पार्टनर गिरफ्तार

तीन साल से चल रही थी प्रेम कहानी

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतका अनु कुमारी देवरिया की रहने वाली थी। वह अपने माता-पिता के साथ पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में रहती थी। वह एक आयुर्वेदिक कंपनी में सेल्स गर्ल का काम करती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले अमृतलाल यादव से हुई। इसके बाद उन दोनो के बीच करीब तीन वर्षों तक प्रेम संबंध थे। जांच में पता चला हैं कि अनु अपने पहले पति से अलग रह रही थी और अभी उसकी ढ़ाई साल की एक बेटी भी है। वहीं अमृतलाल पहले से विवाहित है तथा उसकी पत्नी और दो बच्चे आजमगढ़ में रहते हैं। हाल ही में उसने मसूरी-गुलावठी रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी शुरू की थी और दोनों नगला उदयरामपुर में पति-पत्नी बताकर किराये पर रह रहे थे।

पति को छोड़कर शादी का बना रही थी दबाव

आरोपित ने खुलासा किया है कि अनु लगातार उस पर पहली पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसके अलावा उसने अश्लील वीडियो भी बना रखा था, जिसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। बीते शुक्रवार रात शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद बढ़ने पर अमृतलाल को गुस्सा आया और उसने अनु की चुन्नी से उसका गला घोट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही अनु की मौत हुई घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। धौलाना क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को नगला उदयरामपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई चुन्नी भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए जेल भेज दिया है।

पढ़ें :- यरुशलम में भारतीय मजदूर की खून से लथपथ मिली लाश, मचा हड़कंप, इजरायली नागरिक गिरफ्तार

मामोज से शुरू हुए प्यार

आपको बता दे कि अमृतलाल पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ी में फास्ट फूड का ठेला लगाता था। वहीं अनु रोज ड्यूटी से लौटते वक्त वहां पर मोमोज खाती थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इसके कुछ ही समय बाद दोनो में शारीरिक संबंध बन गए। शुरूआत में दोनों ने एक-दूसरे को अविवाहित बताया था। बाद में दोनों को ही एक-दूसरे के शादी-शुदा होने और बच्चे होने की जानकारी हुई। इस बात को लेकर दोनों में तनाव बढ़ने लगा। ऐसे में अनु शादी करने का दबाव बनाने लगी। यही कारण था कि वह अश्लील फोटो-वीडियो के माध्यम से उसको ब्लैकमेल कर रही थी। इस बात से परेशान होकर अमृतलाल ने उसकी हत्या करने की साजिश कर ली थी। इस साजिश के तहत उसने यहां आकर कमरा लिया था। इसके अलावा उसका इरादा शव को ठिकाने लगाने का था लेकिन उसे कोई मौका नहीं मिल सका। अपने बयान में अमृतलाल यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को नहीं छोड़ सकता था। उसे अपनी करनी पर कोई ग्लानि नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...