लंदन से बांग्लादेश जा रही फ्लाइट में उस समय हालात बिगड़ने लगे जब 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। उस समय फ्लाइट में मौजूद बजुर्ग यात्रियों और बच्चों में घबराहट फैल गई। खबरों के अनुसार,दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
London-Dhaka flight altercation: लंदन से बांग्लादेश जा रही फ्लाइट में उस समय हालात बिगड़ने लगे जब 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। उस समय फ्लाइट में मौजूद बजुर्ग यात्रियों और बच्चों में घबराहट फैल गई। खबरों के अनुसार,दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें फ्लाइट के दौरान दो यात्री हवा में लड़ते दिखाई दे रहे हैं।
खबरों के अनुसार, लंदन से ढाका के लिए बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने उड़ान भरी। दो यात्रियों के बीच पहले बहस हुई और फिर वे आपस में लड़ने लगे। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस हाथापाई के दौरान एक व्यक्ति की टी-शर्ट फट गई। बाद में केबिन क्रू के सदस्यों ने दोनों को अलग कराया।
📹A video showing two passengers fighting mid-air aboard a #Biman_Bangladesh_Airlines flight has gone viral on social media.
▪️The flight was travelling from #London to #Dhaka when the two passengers reportedly got into a heated argument that escalated into a physical… pic.twitter.com/U9Ld4M8Pnd
— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) September 18, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि केबिन क्रू के साथ कई यात्री भी बीच-बचाव करके उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की वजह से केबिन के अंदर काफी हंगामा हुआ। ढाका ट्रिब्यून ने जब बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (PR) महबूबुद्दीन अहमद से घटना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। अहमद ने कहा, “मुझे इस मामले में अभी पता नहीं है। मैं इसकी जांच कर रहा हूं।”