1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video- कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों को दी पुश-अप्स की चुनौती, जीतू पटवारी ने 52 की उम्र में 50 पुशअप मार साबित किया कांग्रेस का जोश हाई है

Video- कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों को दी पुश-अप्स की चुनौती, जीतू पटवारी ने 52 की उम्र में 50 पुशअप मार साबित किया कांग्रेस का जोश हाई है

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya) ने बीते दिनों आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा था कि BJP में सभी युवा हैं और वह खुद भी युवा हैं। इसके बाद उन्होंने पत्रकार से ही पूछ लिया कि तुम कितने पुश-अप्स मार लेते हो?

By santosh singh 
Updated Date

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya) ने बीते दिनों आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा था कि BJP में सभी युवा हैं और वह खुद भी युवा हैं। इसके बाद उन्होंने पत्रकार से ही पूछ लिया कि तुम कितने पुश-अप्स मार लेते हो? इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और पत्रकार के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

पढ़ें :- Video : अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार के लिए मजे, बोले- दिल्ली में रेलवे बंद, मेट्रो बंद, डर का माहौल अच्छा है...

अब मध्य प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष जीतू पटवारी (Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari) ने इस चैलेंज को पूरा करते हुए शनिवार सुबह-सुबह ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj)कार्यक्रम से पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुशअप मारते हुए नजर आए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कई सारे युवा उनको घेरे हुए खड़े हैं और मैदान में पुशअप मार रहे है। लोग पुशअप गिन रहे हैं। उन्होंने पूरी ताकत और हिम्मत से 50 पुशअप मारे। लोग उन्हें सराह रहे थे। उन्होंने साबित कर दिया की वह इस उम्र में भी फिट हैं।

पढ़ें :- क्या अंबानी हैं असली बॉस...? एलन मस्क ने Starlink मामले पर पूछे सवाल, राहुल गांधी बोले-भारत में आपका है स्वागत

जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने साबित कर दिया कि भाषणबाजी से नहीं फिटनेस से युवा दिखते हैं। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,कि इंदौर में आज की सुबह, युवा ऊर्जा की गवाही दे रही है। युवाओं का जज़्बा मिसाल बन रहा है। बीती शाम स्टूडेंट्स की एनर्जी भी देखी। फिजिकल एजुकेशन की टीम का जोश हाई है। जीतू का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जीतू पटवारी करप्शन से एक साथ लड़ने की अपील की

जीतू पटवारी (Jitu Patwari)  ने इसके बाद एक वीडियो शेयर कर इंदौर के युवाओं को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय मध्य प्रदेश के युवा साथियों, इंदौर शहर के परिवारजनों, छात्र शक्ति, आप सबसे… देश में एक नई सोच के साथ, जो दलगत राजनीति से ऊपर है, जिसमें शिक्षा की सुरक्षा, अफोर्डेबल एजुकेशन, करप्शन रहित एजुकेशन की चर्चा देश में हो। सारी सरकारें, सारे दलों की सरकारें, सारे राजनीतिक सोच-विचार, शिक्षा में किसी भी प्रकार के करप्शन से हम एक साथ होकर कैसे लड़ें, उसकी बात करने के लिए राहुल गांधी जी इंदौर पधार रहे हैं।

बताई राहुल गांधी की गैर राजनीतिक पहल

जीतू पटवारी (Jitu Patwari)  ने कहा कि मैं आप सब से आग्रह कर रहा हूं। यह जब मैं बोलता हूं कि इंदौर दलगत राजनीति से परे, तो मैं उन सब साथियों के लिए भी कह रहा हूं कि आपके बच्चों के भविष्य की बात हम सब मिलकर करें। शिक्षा की सुरक्षा की हम सब मिलकर बात करें, करप्शन रहित शिक्षा देश के लिए हो। इसके लिए हम सब बात करें। इसमें आप सब की सहभागिता, आप सब की सोच, भारत की एकजुटता। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जो गैर-राजनीतिक पहल है। इसके सहयोग की आवश्यकता है। आइए, 5 बजे राहुल गांधी रीजनल पार्क ग्राउंड पर आ रहे हैं। मैं फिर से आप सबको आमंत्रित करता हूं। धन्यवाद, भारत माता की जय।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...