West Bengal by-Polls : पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। जिसमें ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार का अपना नामांकन वापस लेना और फिर ममता बनर्जी की ओर से ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान शामिल रहा। फिर कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी की टाइमिंग को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या' बताया है।
West Bengal by-Polls : पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। जिसमें ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार का अपना नामांकन वापस लेना और फिर ममता बनर्जी की ओर से ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान शामिल रहा। फिर कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी की टाइमिंग को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या’ बताया है।
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है – लोकतंत्र की हत्या है। BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं – इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है। वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते, चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं। कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी। हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी।’
नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है – लोकतंत्र की हत्या है।
BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं – इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है।
वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते,…
पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2026
बता दें कि ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे शुक्रवार को अपने पति सत्यजीत के साथ राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद ममता ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन, कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मिलन प्रधान को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मिलन प्रधान को पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ चार गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं।