1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने किया सुसाइड, हरिद्वार में चला रहा था कुछ दिनों से चाय की दुकान

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने किया सुसाइड, हरिद्वार में चला रहा था कुछ दिनों से चाय की दुकान

हरिद्वारा के भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे से ​लटका मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पुलिस ने मृतक कीक पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में की, जो निठारी कांड का आरोपी था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

हरिद्वार। देश के बहुचर्चित और सनसनीखेज मामले में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में खुदकुशी कर ली है। सुरेंद्र कोली का शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि, काफी दिनों से वो हरिद्वार में चाय बेचने का काम करता था। सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड में कोली को बरी कर दिया था।

पढ़ें :- गंगा स्नान करती महिला श्रद्धालु से गंदी शरारत पर पुलिस ऐक्शन की तैयारी, श्री गंगा सभा ने धर्म पर आघात बताया

हरिद्वारा के भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे से ​लटका मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पुलिस ने मृतक कीक पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में की, जो निठारी कांड का आरोपी था।

बीते कुछ समय से सुरेंद्र कोली भूपतवाला क्षेत्र में झुग्गी में रहता था। यहां पर वो चाय का का एक खोखा लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को अंदर कुछ संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस दौरान अंदर सुरेंद्र कोली का शव लटका मिला। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभी इस मामले में छानबीन कर रही है।

 

पढ़ें :- हरिद्वार में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने बाप के सिर पर लाठी-डंडे से किया वार, मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...