1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2026 :  28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत की ‘चांदी’ , वेटलिफ्टिंग क्वीन मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 :  28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत की ‘चांदी’ , वेटलिफ्टिंग क्वीन मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

जापान में एशियाई खेलों में बुधवार को चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले ही तमाम खेलप्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को ही लेकर थी। इंडियन वेटलिफ्टिंग क्वीन मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Asian Games 2026 : जापान में एशियाई खेलों में बुधवार को चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले ही तमाम खेलप्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को ही लेकर थी। इंडियन वेटलिफ्टिंग क्वीन मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वह एशियाई खेलों के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद सिल्वर मेडल जीतने वाली पहलीं हिंदुस्तानी बन गईं हैं। मीराबाई चानू से पहले दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी ने 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था, जो बाद में सिडनी ओलंपिक की बॉन्ज मेडलिस्ट भी रहीं।

पढ़ें :- मनु भाकर 10m एयर पिस्टल फ़ाइनल में मेडल से चूकीं, महिला टीम के हाथ भी रहे खाली

49 किलो वर्ग में ऐसा रहा मीराबाई का प्रदर्शन
मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में स्नैच में 87 किलोग्राम का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों के सर्वश्रेष्ठ वैध प्रयासों को मिलाकर उनका कुल स्कोर 198 किलोग्राम रहा।

इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल उत्तर कोरिया की री सॉन्ग गम ने जीता।
उन्होनें ने कुल 215 किलोग्राम वजन उठाया और मीराबाई से 17 किलोग्राम अधिक वजन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। रिपोर्टों के मुताबिक री सॉन्ग गम ने इस प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्ड भी बनाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...