1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों का मिला शव, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

लखनऊ: गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों का मिला शव, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मोहनलालगंज में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश बुधवार को पूरी हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने धीरज (35), हरिप्रसाद (40) और प्रमोद (22) के शव बरामद कर लिए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है...

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ : मोहनलालगंज में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश बुधवार को पूरी हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने धीरज (35), हरिप्रसाद (40) और प्रमोद (22) के शव बरामद कर लिए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- Lucknow News : होटल के कमरे में सिपाही का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे जबरैला पुल के पास हुआ था। सिसेंडी गांव से लोग गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवक नदी के गहरे और तेज बहाव वाले हिस्से में चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए।

अंधेरे में भी जारी रही तलाश

घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने युवकों को खोजने की कोशिश की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम नाव और दूसरे बचाव उपकरणों के साथ नदी में उतरी। रात होने के बावजूद सर्च ऑपरेशन बंद नहीं किया गया और रोशनी की व्यवस्था कर तलाश जारी रखी गई। बुधवार को टीम ने पहले दो शवों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद तीसरे युवक प्रमोद की तलाश करीब तीन किलोमीटर के दायरे में की गई और उसका शव भी बरामद कर लिया गया।

विसर्जन के दौरान मची थी अफरा-तफरी

पढ़ें :- नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ,ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वितरित किया वस्त्र

बताया गया कि सिसेंडी और आसपास के लोग हर साल जबरैला पुल के पास सई नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और युवकों की तलाश को लेकर स्थानीय लोगों ने बचाव व्यवस्था पर सवाल भी उठाए थे।

मृतक धीरज, प्रमोद और हरि प्रसाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...