आगरा विकास भवन (Agra Vikas Bhawan) में बुधवार को भारत टैक्सी (Bharat Taxi) और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना (Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) माध्यम से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लघु और सीमांत किसानों के लिए छह लाख रुपये तक के ऋण की घोषणा की।
आगरा। आगरा विकास भवन (Agra Vikas Bhawan) में बुधवार को भारत टैक्सी (Bharat Taxi) और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना (Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) माध्यम से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लघु और सीमांत किसानों के लिए छह लाख रुपये तक के ऋण की घोषणा की। यह ऋण 11 के बजाय छह फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान समय पर ऋण की किस्त चुकाएंगे, उन्हें सरकार से अनुदान दिया जाएगा। ऋण स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे (Chief Guest MLC Vijay Shivhare) ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना (Mukhyamantri Krishak Samriddhi Yojana) से किसान सशक्त और समृद्ध होंगे।
इस ऋण से किसानों को खेती के लिए आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने और अन्य कार्यों में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी (Cooperative Bank Chairman Pradeep Bhati) , डीआर सहकारिता आदित्य दुबे (DR Cooperative Aditya Dubey), एआर सहकारिता सतीश कुमार (AR Cooperative Satish Kumar) और एलडीबी आरएम भूपेंद्र सिंह (LDB Regional Manager Bhupendra Singh) भी मौजूद रहे।