1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : होटल के कमरे में सिपाही का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News : होटल के कमरे में सिपाही का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

यूपी (UP ) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के विकासनगर इलाके में स्थित होटल टाउन इन (Hotel Town Inn) में एक सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सिपाही का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया। बता दें कि मृतक सिपाही की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जिसकी तैनाती गोरखपुर जिले में थी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP ) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के विकासनगर इलाके में स्थित होटल टाउन इन (Hotel Town Inn) में एक सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सिपाही का शव होटल के कमरे से बरामद किया गया। बता दें कि मृतक सिपाही की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जिसकी तैनाती गोरखपुर जिले में थी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे

जानकारी के मुताबिक, सिपाही अंकित (Constable Ankit) अपने एक दोस्त के साथ लखनऊ (Lucknow)  आया था। दोनों विकासनगर स्थित होटल टाउन इन (Hotel Town Inn) में ठहरे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही का शव होटल के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी में सिपाही की मौत की वजह हार्ट अटैक (Heart attack) होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-Mortem Report)  आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और होटल में सिपाही के ठहरने तथा उसके साथ मौजूद दोस्त के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गोरखपुर में तैनात सिपाही के लखनऊ स्थित होटल के कमरे में शव मिलने की खबर के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-Mortem Report) और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सिपाही अंकित (Constable Ankit) की मौत किन परिस्थितियों में हुई?

पढ़ें :- आईआईएलएम एकेडमी लखनऊ कैंपस में ब्लड डोनेशन ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन, स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...