1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. VIDEO : सनकी सऊद स्कूल में घुसा और क्लासरूम से निशात फातिमा को खींचकर ले गया फिर दागी तीन गोलियां, आरोपी सोशल मीडिया पर लिखा था अलविदा

VIDEO : सनकी सऊद स्कूल में घुसा और क्लासरूम से निशात फातिमा को खींचकर ले गया फिर दागी तीन गोलियां, आरोपी सोशल मीडिया पर लिखा था अलविदा

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri district) में बीते सोमवार को चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल की टीचर निशात फातिमा (26) की हत्या से पहले का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला टीचर को एक युवक ग्राउंड फ्लोर से खींचकर फर्स्ट फ्लोर की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri district) में बीते सोमवार को चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल की टीचर निशात फातिमा (26) की हत्या से पहले का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला टीचर को एक युवक ग्राउंड फ्लोर से खींचकर फर्स्ट फ्लोर की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। ऐसा करते वक्त दर्जनों छोटे बच्चे वहां मौजूद थे। टीचर भी थे ,लेकिन किसी ने उस सिरफिरे की हरकत पर कोई विरोध नही किया।

पढ़ें :- UP MLC Election 2026 : यूपी में खाली हो रही 11 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, वोटिंग 23 अक्टूबर व 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक सिरफिरे आशिक ने स्कूल परिसर के अंदर घुसकर न सिर्फ शिक्षिका की बेरहमी से हत्या की, बल्कि खुद को भी उड़ा लिया। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सऊद अंसारी शिक्षिका निशात फातिमा को बलपूर्वक ग्राउंड फ्लोर पर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचने के बाद आरोपी ने शिक्षिका पर गोली चलाई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दिनदहाड़े स्कूल परिसर के भीतर हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा

मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या व आपराधिक साजिश की FIR दर्ज की है। आरोपी वारदात से पहले सोशल मीडिया पर अलविदा का पोस्ट लिखकर आया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक सऊद अंसारी (28) महिला टीचर का परिचित/बॉयफ्रेंड था। आरोप है कि कॉरिडोर में ले जाने के बाद उसने निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने सऊद अंसारी के साथ उसके पिता कय्यूम अंसारी और मां को भी घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चों और स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। उधर, निशात फातिमा और सऊद अंसारी का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीडियो घटना से पहले का बताया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...