1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Varanasi Girls Hostel Accident : छत से गिरकर छात्रा अनामिका की मौत, वार्डन से विवाद की बात आई सामने

Varanasi Girls Hostel Accident : छत से गिरकर छात्रा अनामिका की मौत, वार्डन से विवाद की बात आई सामने

यूपी के वाराणसी जिले में लोहता थाना (Lohta Police Station) क्षेत्र स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल (Sneh Deep Girls' Hostel) में मंगलवार को 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा अनामिका सिंह (Minor student Anamika Singh) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की दुखद घटना सामने आई।

By Harsh 
Updated Date

वाराणसी । यूपी के वाराणसी जिले में लोहता थाना (Lohta Police Station) क्षेत्र स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल (Sneh Deep Girls’ Hostel) में मंगलवार को 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा अनामिका सिंह (Minor student Anamika Singh) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की दुखद घटना सामने आई। हॉस्टल की छत से नीचे गिरने के कारण छात्रा की जान चली गई, जिसके बाद पूरे इलाके और हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों और हॉस्टल की अन्य छात्राओं के तरफ से घटना की जानकारी दिए जाने पर वाराणसी पुलिस (Varanasi Police) टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की दो महिला कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- 'मैं 24X7 काम करने वाला विशिष्ट मानव नहीं हूं'… वाराणसी में सिपाही ने थाने के ग्रुप में भेजा इस्तीफा

शुरुआती जानकारियों और आसपास के लोगों से बातचीत के आधार पर यह बात सामने आई है कि घटना से कुछ समय पहले छात्रा अनामिका का हॉस्टल की वार्डन के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। इस कहासुनी और बहस के तुरंत बाद छात्रा काफी तनाव में दिखी और तेजी से छत की ओर भागी थी, जिसके कुछ ही देर बाद उसके नीचे गिरने की दर्दनाक घटना घटी।

मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की फुटेज और डीवीआर (DVR) को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन अब डिजिटल साक्ष्यों और हिरासत में ली गई कर्मचारियों से पूछताछ के जरिए इस बात की गुत्थी सुलझाने में जुटा है कि यह महज एक दुर्घटना थी, आत्महत्या का कदम था या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...