श्याओमी पैड 9 प्रो ने चीन में अपने नए टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें श्याओमी पैड 9 प्रो और श्याओमी पैड 9 को लॉन्च किया गया है। नए टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
Xiaomi Pad 9 Pro : श्याओमी पैड 9 प्रो ने चीन में अपने नए टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें श्याओमी पैड 9 प्रो और श्याओमी पैड 9 को लॉन्च किया गया है। नए टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यदि Xiaomi Pad 9 Pro की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 11,000mAh की बैटरी मिलती है। जबकि Pad 9 को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ लाया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
श्याओमी पैड 9 प्रो में 12.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 3.2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। जिसकी मदद से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस होगा।
प्रोसेसर
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi Pad 9 Pro टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज के लिए UFS 4.1 तकनीक दी गई है।
फिंगरप्रिंट सेंसर
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Pad 9 Pro में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
रिवर्स वायर्ड चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए इसमें 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा टैबलेट में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा।
डिस्प्ले
Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस पर भी 3.2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।
स्टोरेज
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi Pad 9 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आता है। स्टोरेज के लिए UFS 4.1 टेक्नोलॉजी दी गई है।
क्वाड स्पीकर
कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Pad 9 में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें भी साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया जा रहा है।