1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारतीय कंपनी Mivi का बड़ा धमाका! घरेलू मार्केट में लॉन्च किया अपना पहला 5G स्मार्टफोन

भारतीय कंपनी Mivi का बड़ा धमाका! घरेलू मार्केट में लॉन्च किया अपना पहला 5G स्मार्टफोन

Mivi One 5G Smartphone : ईयरबड्स, स्पीकर्स, साउंडबार और स्मार्टवॉच जैसे ऑडियो इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी Mivi ने भारतीय स्मार्टफोन में धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन 'Mivi One 5G' घरेलू स्मार्टफोन इंडस्ट्री में उतार दिया है। यह स्मार्टफोन भारत में मिड-रेंज खरीदारों के लिए बेहतरीन पसंद बन सकता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Mivi One 5G Smartphone : ईयरबड्स, स्पीकर्स, साउंडबार और स्मार्टवॉच जैसे ऑडियो इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी Mivi ने भारतीय स्मार्टफोन में धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन ‘Mivi One 5G’ घरेलू स्मार्टफोन इंडस्ट्री में उतार दिया है। यह स्मार्टफोन भारत में मिड-रेंज खरीदारों के लिए बेहतरीन पसंद बन सकता है।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

Mivi One 5G के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच की डिस्प्ले है, जो HD+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 SoC प्रोसेसर है, साथ ही Qualcomm Adreno GPU, 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी है। यह Android 16 OS पर चलता है और कंपनी ने Android 18 में अपग्रेड देने का वादा किया है।

Mivi के नए फोन में 50MP का Samsung ISOCELL रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गयी है, जबकि बॉक्स में 18W का चार्जर मिलता है। अन्य फीचर्स में PD ऑटोफोकस, Mivi न्यूरल वॉयस इंजन से चलने वाला सुपर कॉल, हाइब्रिड SIM स्लॉट, GPS+GLONASS+BeiDou+Galileo नेविगेशन, Bluetooth 5.1, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल-बैंड WiFi शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्लू, बरगंडी, डार्क ब्लू, ग्रीन और पिंक रंगों में आता है। जिसके 4/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 6/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। फोन की आधिकारिक बिक्री 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी। कंपनी UPI ट्रांज़ैक्शन या एक्सचेंज पर Rs 1000 की छूट दे रही है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...