जमुई कांड (Jamui Incident) के बाद अब बिहार के समस्तीपुर जिले में लड़की के साथ दिनदहाड़े बेशर्मी और हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दी। इस शर्मनाक कांड का वीडियो भी काफी सन्न कर देने वाला है। जमुई कांड को लेकर पहले से ही पूरा देश उबल रहा था और अब समस्तीपुर से सामने आए वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।
समस्तीपुर। जमुई कांड (Jamui Incident) के बाद अब बिहार के समस्तीपुर जिले में लड़की के साथ दिनदहाड़े बेशर्मी और हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दी। इस शर्मनाक कांड का वीडियो भी काफी सन्न कर देने वाला है। जमुई कांड को लेकर पहले से ही पूरा देश उबल रहा था और अब समस्तीपुर से सामने आए वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। इस वीडियो में हैवान एक तरफ लड़की पर जुल्म की इंतहा पार कर रहे हैं तो वहीं वो राक्षसी हंसी हंसकर महिला सुरक्षा के दावों की खिल्ली भी उड़ा रहे हैं, लेकिन यह लड़की इस वीडियो में हिम्मत से हैवानों का डटकर सामना करती भी नजर आ रही है। गुस्से में लड़की इन हैवानों से बचने के लिए यहां तक कहती है कि ‘भाई को बुलाती हूं..’।
हालांकि, इन हवसियों पर लड़की की इस बात का कोई असर नहीं होता है और वो कहते हैं कि वो अपने भाई को बुलाए। दरिंदगी के इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि यह लड़की अकेले ही हवसी भीड़ से भिड़ गई है। जमुई जैसे कांड की तरह ही यह हवसी यहां लड़की को गलत तरीके से छू रहे हैं और बदसलूकी कर रहे हैं लेकिन लड़की भी लगातार उनका विरोध कर रही है। लड़के इस लड़की के पीछे-पीछे चल रहे हैं और लड़की लगातार उनका विरोध कर रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ में कई सारे लोग हैं। कुछ मोबाइल तो कुछ हंस रहे हैं। अकेली लड़की इन सब से के बीच घिरी हुई है।
जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच
यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।
पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया।… pic.twitter.com/48EISlW76K— IBNE HASAN ZAIDI (@ibne_zaidi) September 24, 2026
हालांकि, hindi.pardaphash.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल (Video Viral) होते ही समस्तीपुर जिला पुलिस (Samastipur District Police) सक्रिय हो गई। एसपी अरविंद प्रताप सिंह (SP Arvind Pratap Singh) के निर्देश पर कर्पूरीग्राम, नगर, मुफ्फसिल, पूसा और कल्याणपुर थानों की पुलिस ने देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में छह लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। हिरासत में लिए गए लोगों में मुख्य आरोपी बताए जा रहे विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अवधेश पासवान, रामबाबू साहनी, छोटू पासवान और वार्ड सदस्य दिलीप राम शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एसपी के निर्देश पर पांच थानों की पुलिस ने की छापेमारी
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह (SP Arvind Pratap Singh) के निर्देश पर कर्पूरीग्राम, नगर, मुफ्फसिल, पूसा और कल्याणपुर थानों की पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने जगतसिंहपुर इलाके में देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इसी कार्रवाई में छह लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
बाइक किनारे लगाकर फोटो ले रही थी युवती
बताया जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ बाइक से पूसा-मगरदही घाट-समस्तीपुर जाने वाली बांध सड़क से गुजर रही थी। जगतसिंहपुर गांव के पास दोनों ने बाइक सड़क किनारे लगाई और युवती वहां फोटो लेने लगी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और युवती को चारों तरफ से घेर लिया। वायरल वीडियो में युवती के आसपास कई युवक दिखाई दे रहे हैं। युवती लगातार उनका विरोध करती नजर आती है। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और अश्लील हरकत करते हुए गलत तरीके से छुआ। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से बना लिया। यही वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों पर तेजी से वायरल होने लगा।
युवती घिरी रही, साथ आया युवक मौके से भागा
वीडियो में युवती को कई लोगों के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि अचानक भीड़ बढ़ने और युवती को घिरा देखकर उसके साथ आया युवक डर गया और मौके से भाग निकला। इसके बाद युवती अकेले ही वहां मौजूद युवकों का विरोध करती रही। वीडियो में युवती द्वारा अपने भाई को फोन करने की बात भी सुनाई दे रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी।