1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये…’ अखिलेश ने तंज कसते हुए ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा!

‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये…’ अखिलेश ने तंज कसते हुए ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा!

EC Rift News : भारत चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है। विपक्षी दल इस रिपोर्ट को आधार बनाकर भाजपा पर  ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर चोरी करके लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज़ कसते हुए कहा कि ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गिरफ्तारी की मांग, पिछले चुनाव भी हों रद्द

दरअसल, ‘मुँह नुचुआ’ की कहानी साल 2002 की गर्मियों में यूपी और बिहार के इलाकों में फैली एक सनसनीखेज अफवाह थी, जिसने लाखों लोगों में दहशत फैला रखी थी। जिसमें दावा किया गया कि रात में एक अजीबोगरीब या उड़ने वाली चीज आती है और लोगों का मुंह नोचकर चली जाती है। अब अखिलेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त को शॉर्ट-फॉर्म में लिखकर ‘मु +चु + आ = मुचुआ’ लिखकर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने लिखा, ‘मुँह नुचुआतो सुना था अबचुनाव मुचुआ गये हैं।’ 

पूर्व सीएम अखिलेश ने बिना किसी का नाम लिए  इशारों-इशारों में ‘ज्ञानेश कुमार’ से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आगे लिखा, ‘अब एक देश का एक मत भ्रष्ट ‘मुचुआ’ दें त्यागपत्र! … बाक़ी मतलब समझने के लिए जेन ज़ी और जागरूक हो चुकी जनता बहुत समझदार है।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...