1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक , कंधार में जोरदार धमाका

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक , कंधार में जोरदार धमाका

साउथ एशिया के दो पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान ने आज (गुरुवार को) सुबह अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई हमले करने का दावा किया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan carried out an airstrike on Afghanistan: साउथ एशिया के दो पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान ने आज (गुरुवार को) सुबह अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई हमले करने का दावा किया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के दावे के मुताबिक, इन जगहों का इस्तेमाल एक दिन पहले उसके विरुद्ध ड्रोन अटैक (Drone attack) करने के लिए किया गया था।

पढ़ें :- Pakistan :  खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी के बाद PTI नेताओं पर कार्रवाई , पूर्व CM अली अमीन गंडापुर नजरबंद , हिरासत में कई नेता

ताजा हमले में इस बार कंधार शहर निशाना बना है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तड़के कंधार में फाइटर जेट की आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद शहर में आग की लपटें भी दिखाई दीं। कंधार इसलिए बेहद अहम है क्योंकि इसे तालिबान का गढ़ माना जाता है। तालिबान सरकार (Taliban government) के सुप्रीम लीडर (Supreme Leader) का भी कंधार से खास नाता है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने अफगानिस्तान की तरफ से आए 8 ड्रोन मार गिराए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान में पाकिस्तान के ताजा हमलों पर काबुल की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं आया है।

दूसरी तरफ अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बीते बुधवार को इस बात से इनकार कर दिया कि अफगान तालिबान फोर्स ने कोई अटैक किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...