1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जयपुर में मर्सिडीज वर्कशॉप पर लगी आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक: 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं अंदर

जयपुर में मर्सिडीज वर्कशॉप पर लगी आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक: 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं अंदर

जयपुर के सीतापुरा इलाके में मंगलवार रात एक मर्सिडीज वर्कशॉप में अचानक आग भड़क गई। बालाजी मार्केट स्थित वर्कशॉप में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में अंदर रखा सामान और कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। करीब आठ मर्सिडीज कारें, एसेसरीज और महंगे ऑटो पार्ट्स जलकर बर्बाद हो गए..

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  जयपुर के सीतापुरा इलाके में मंगलवार रात एक मर्सिडीज वर्कशॉप में अचानक आग भड़क गई। बालाजी मार्केट स्थित वर्कशॉप में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में अंदर रखा सामान और कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। करीब आठ मर्सिडीज कारें, एसेसरीज और महंगे ऑटो पार्ट्स जलकर बर्बाद हो गए।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

घटना सांगानेर सदर थाना क्षेत्र की है। आग से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या मौत की जानकारी नहीं है।

50 से ज्यादा कारें थीं वर्कशॉप में

आग लगने के वक्त वर्कशॉप में नई और पुरानी मिलाकर 50 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद थीं। लपटें तेजी से फैलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मियों ने कई कारों को समय रहते बाहर निकाल लिया। इससे नुकसान और बढ़ने से बच गया।

10 दमकलों ने दो घंटे में बुझाई आग

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

सूचना मिलते ही दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछारें कीं और दो दर्जन से ज्यादा चक्कर लगाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि असली कारण और कुल आर्थिक नुकसान का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...