1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सभी आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में दाखिल हुई चार्जशीट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सभी आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में दाखिल हुई चार्जशीट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के मामले में पुलिस ने आज 23 सितम्बर यानी बुधवार को सभी आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 40 हजार पन्नों की चार्जशीट जांच एजेंसी ने तैयार की है। जिसमें CCTV फुटेज, आरोपियों के बयान, बरामदगी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के मामले में पुलिस ने आज 23 सितम्बर यानी बुधवार को सभी आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 40 हजार पन्नों की चार्जशीट जांच एजेंसी ने तैयार की है। जिसमें CCTV फुटेज, आरोपियों के बयान, बरामदगी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है।

पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून

इस मामले में सुभाष श्रीवास्तव, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष कुमार यादव, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय मुख्य आरोपी हैं। बता दें कि इन सभी के खिलाफ 25 जून 2026 को ही मामला दर्ज किया गया था। बाद में सभी को गिरफ्तार किया गया। CCTV फुटेज के आधार पर SIT ने इस जांच के दौरान चढ़ावे की रकम को कथित तौर पर निकालने या छिपाने से जुड़ी 105 घटनाओं की पहचान किए जाने की बात सुप्रीम कोर्ट को बताई थी। इसके अलावा इस जांच में बैंक और वित्तीय रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों को भी शामिल किया गया।

अब मामले की न्यायिक प्रक्रिया चार्जशीट दाखिल होने के बाद आगे बढ़ेगी। पुलिस ने जो आरोप लगाए थे, उन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...