1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली: पुलिस वाले बनकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो फरार

दिल्ली: पुलिस वाले बनकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो फरार

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें से एक गोली हेड कॉन्सटेबल की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी...

By Harsh 
Updated Date

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार शाम की है। आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें से एक गोली हेड कॉन्सटेबल की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसमें वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

पढ़ें :- जमुई में छात्रा का प्राईवेट पार्ट टच करने वाला मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली: अब तक 6 गिरफ्तार

पुलिस बनकर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक लड़की सोमवार शाम अपने एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोका और धमकाया। इसके बाद लड़की को उसके दोस्त से अलग कर दिया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

घटना की सूचना सोमवार रात करीब 8:45 बजे पुलिस को मिली थी। जांच के दौरान पार्क और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और आसिफ तक पहुंची। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

24 घंटे में एक आरोपी तक पहुंची पुलिस

पढ़ें :- दिल्ली के मुकुंदपुर में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने के बाद गिरा मकान, कई लोग दबे

पुलिस के अनुसार, आसिफ को अमर कॉलोनी में रोकने की कोशिश की गई थी। अधिकारियों का दावा है कि इस दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक यह दिल्ली में हाल के दिनों में नाबालिग से जुड़े यौन अपराध का चौथा मामला है। इससे पहले स्वरूप नगर और सदर बाजार समेत अन्य इलाकों से भी ऐसे मामले सामने आए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...