तेज रफ्तार वाली जीवन शैली में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। समय के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए होंडा ने QC3 को ₹1.35 लाख की कीमत पर लॉन्च किया है। यह भारत में QC1 और Activa e: के बाद उसका तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
Honda QC3 : तेज रफ्तार वाली जीवन शैली में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। समय के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए होंडा ने QC3 को ₹1.35 लाख की कीमत पर लॉन्च किया है। यह भारत में QC1 और Activa e: के बाद उसका तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
बैटरी
इस फैमिली ई-स्कूटर में 3kWh की बैटरी है जो लगभग चार घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है; इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं।
पूरे देश में उपलब्ध
होंडा ने घोषणा की है कि QC3 को शुरू में देश के पांच शहरों – दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम – में ही लॉन्च किया जाएगा, और बाद में इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।
स्टोरेज स्पेस
इसमें सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें हब-माउंटेड मोटर और फ्रंट डिस्क ब्रेक है।
डिस्प्ले
चार्जिंग समय के अलावा, हमने पहले बताया था कि QC3 में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलेगा, जो होंडा रोडसिंक (Roadsync) कनेक्टिविटी सिस्टम के ज़रिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देगा।
कलर
ये स्कूटर कुल 4 रंगों में पेश किया गया है जिसमें मैट फैटन ग्रे मैटेलिक, पर्ल प्रीसियस व्हाइट, पर्ल शैलो ब्लू और पर्ल सायरन ब्लू कलर शामिल हैं। फिलहाल Honda QC3 की बिक्री के लिए दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में उपलब्ध होगा।
कीमत
Honda QC3 की कीमत 1,35,000 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है।
बुकिंग
कंपनी ने इस स्कूटर के लॉन्चिंग के साथ ही आज से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और ग्राहक 5,000 रुपये की बुकिंग राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं।