1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान DJ की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत का दावा,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया

बलरामपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान DJ की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत का दावा,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया

यूपी (UP) के बलरामपुर जिले (Balrampur District) में कोतवाली नगर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा  विसर्जन जुलूस (Ganesh Idol Immersion Procession) के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे से स्कूली छात्रा की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का दावा सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

बलरामपुर। यूपी (UP) के बलरामपुर जिले (Balrampur District) में कोतवाली नगर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा  विसर्जन जुलूस (Ganesh Idol Immersion Procession) के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे से स्कूली छात्रा की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का दावा सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि मंगलवार सुबह स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसी दौरान पास से विसर्जन जुलूस गुजर रहा था, जिसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पोस्ट में छात्रा को तीन बार अटैक आने के बाद मौत होने की बात कही गई है। हालांकि, तेज डीजे की आवाज और छात्रा की मौत के बीच सीधे संबंध की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

सात वर्षीय वैष्णवी डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी

पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना

सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा की पहचान वैष्णवी तिवारी (7) के रूप में हुई है। वह कक्षा दो की छात्रा थी और डिवाइन पब्लिक स्कूल (Divine Public School) में पढ़ती थी। छात्रा के पिता सोनू तिवारी मूल रूप से ग्राम गुलरिहा, पोस्ट गंगापुर, जिला सिद्धार्थनगर के निवासी बताए गए हैं। वर्तमान में वह पिता के साथ बलरामपुर के खालवा मोहल्ले में किराये के भवन में रहती थी। पोस्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वैष्णवी स्कूल में कक्षा में थी। इसी दौरान विसर्जन जुलूस वहां से गुजर रहा था और डीजे की तेज आवाज सुनाई दे रही थी। पोस्ट में परिजनों के हवाले से दावा किया गया कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तीन बार अटैक आया और तीसरे अटैक के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने लिया संज्ञान, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

मामला सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आने के बाद क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह (City Circle Officer Abhishek Singh) के निर्देश पर जांच शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा के परिजनों की ओर से घटना के संबंध में थाने में कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्कूल, जुलूस के रूट और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

तहरीर मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र (Station House Officer (SHO) Santosh Kumar Mishra) ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह (City Circle Officer Abhishek Singh) ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना का पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। तेज आवाज में डीजे बजाने से संबंधित नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उसके संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- अस्पताल गेट पर प्रसव का मामला: भदोही के भ्रष्टाचारी CMO डॉ. संतोष कुमार चक पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, कन्या भ्रूण हत्या कराने वालों से लग चुके हैं साठगांठ के आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...