1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जरूरतमंद बच्चियों की मदद को आगे आए वसीम खान, 20 छात्राओं को बांटी ड्रेस

जरूरतमंद बच्चियों की मदद को आगे आए वसीम खान, 20 छात्राओं को बांटी ड्रेस

जरूरतमंद बच्चियों की मदद को आगे आए वसीम खान, 20 छात्राओं को बांटी ड्रेस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को सहारा देने की दिशा में आगाज फाउंडेशन नौतनवा की ओर से मंगलवार को मानवीय पहल की गई। फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान परसा मलिक ग्राम सभा स्थित मदरसा दारुल मिसबाउल उलूम पहुंचे और गरीब परिवारों की 20 बच्चियों को अपने हाथों से ड्रेस वितरित की।

पढ़ें :- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी

नई ड्रेस मिलते ही बच्चियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह झलक उठा। वसीम खान ने कहा कि आर्थिक मजबूरी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए। जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए फाउंडेशन अपनी क्षमता के अनुसार लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में आगाज फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी जावेद कुरैशी, इस्मा एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधक इम्तियाज हुसैन, मास्टर नियाज, अबरार अहमद, मनोज कुमार वर्मा, महात्मा रामराज, महात्मा झिनक तथा मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना फुजायल सहित शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।

मौजूद लोगों ने वसीम खान की इस पहल को जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक उदाहरण बताते हुए सराहना की।

पढ़ें :- लखनऊ में बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...