1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन ‘Motorola Edge 70 Max 5G’, जाने फीचर्स

मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन ‘Motorola Edge 70 Max 5G’, जाने फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला ने अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Motorola Edge 70 Max 5G बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह डिवाइस अपनी श्रेणी में सबसे बड़ी 7,100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के कारण काफी चर्चा में है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला ने अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Motorola Edge 70 Max 5G बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह डिवाइस अपनी श्रेणी में सबसे बड़ी 7,100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के कारण काफी चर्चा में है।

पढ़ें :- Infinix ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में

कीमत, वेरिएंट और आकर्षक ऑफर्स

Motorola Edge 70 Max 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और मोटोरोला के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इसे दो दमदार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है—

8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹54,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹59,999

आपको बता दे कि शुरुआती सेल के तहत ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत ₹49,999 हो जाती है। इसके साथ ही, रिलायंस Jio के ग्राहकों को 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 5TB Jio AI क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त लाभ (Additional benefits) भी मिल रहे हैं।

पढ़ें :- E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, 100% शुद्ध पेट्रोल के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

यह स्मार्टफोन एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और प्रीमियम ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आता है।

डिस्प्ले: इसमें 6.8 इंच का Quad HD+ (2K) Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर मौजूद है।

परफॉर्मेंस: बेहतरीन स्पीड के लिए इसमें फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,500 sq mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी इंस्टॉल किया गया है।

बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 7,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग और 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

पढ़ें :- अब घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट होगा आपका मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ने पेश किया नया मोबाइल ऐप

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony LYT-710 मुख्य सेंसर और 8MP का मैक्रो लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर और ड्यूरेबिलिटी: Android 16 पर आधारित यह फोन Hello UI पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी ने 3 साल के Operating System अपग्रेड और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है। साथ ही पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। इसके अलावा यह मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...