1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rishabh Pant Income Tax : ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने, गुरुद्वारे में लंगर खाकर काटी रातें

Rishabh Pant Income Tax : ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने, गुरुद्वारे में लंगर खाकर काटी रातें

क्रिकेटर्स के प्रदर्शन को देख कर लोग जम कर तालियां बजाते हैं, वहीं उनकी लग्जरी लईफ के बारे में लोग जानने के लिए आतुर रहते है। क्रिकेटरों पर जमकर पेसों की बारिश होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rishabh Pant Income Tax :  क्रिकेटर्स के प्रदर्शन को देख कर लोग जम कर तालियां बजाते हैं, वहीं उनकी लग्जरी लईफ के बारे में लोग जानने के लिए आतुर रहते है। क्रिकेटरों पर जमकर पेसों की बारिश होती है। इसी कड़ी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बन गए हैं। 2025-26 वित्तीय वर्ष में ऋषभ पंत ने 23 करोड़ 84 लाख रुपये इनकम टैक्स चुकाया है।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

ऋषभ की अनुमानित नेट वर्थ 150 करोड़ रुपए है। इसमें ब्रांड एंडोर्समेंट और क्रिकेट से हुई कमाई शामिल है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हुई 27 करोड़ रुपए की डील भी शामिल है। यह डील उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले दो सीज़न के दौरान की थी, जिसके बाद वे 2026 IPL सीज़न खत्म होने पर अपनी पुरानी टीम, दिल्ली कैपिटल्स में  15 करोड़ की कम सैलरी पर वापस लौट आए।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय क्रिकेटरों के साथ-साथ ऋषभ पंत को भी BCCI और अपनी-अपनी IPL टीमों से मोटी सैलरी मिलती है, साथ ही वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं।

गुरुद्वारे में सोकर गुजारा करते थे पंत
अपने शुरूआती दिनों में ऋषभ ने संघर्ष् भरे दिन गुजारे। क्रिकेटर के जीवन में ऐसे भी पल आए जब उन्हें गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी। वहीं लंगर खाकर क्रिकेट की प्रैक्टिस करने जाया करते थे। भारतीय टीम तक पहुंचने से पहले ऋषभ पंत ने काफी कठिन दिन देखे हैं। ऐसा नहीं है कि वह बेहद गरीब परिवार से आते थे, लेकिन माता-पिता पर अतिरिक्त बोझ न डालने के मकसद से उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना, तब जाकर आज इस मुकाम तब पहुंचे।

पढ़ें :- विराट कोहली ने दिनेश फलाहारी महाराज के आरोप को बताया झूठा, क्रिकेटर को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने का किया था दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...