उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो साल का एक बकरा इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि यह बकरा दूध दे रहा है। आमतौर पर दूध देने का काम मादा बकरी करती है लेकिन नर बकरे में ऐसा होना...
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो साल का एक बकरा इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि यह बकरा दूध दे रहा है। आमतौर पर दूध देने का काम मादा बकरी करती है लेकिन नर बकरे में ऐसा होना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया है।
बकरे के मालिक सुखपाल ने बताया कि जब उन्होंने और स्थानीय निवासी राजेंद्र बिल्ला ने उसके विकसित थनों से दूध निकलते देखा तो पहले उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। कुछ ही समय में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। अब आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे बकरे को देखने पहुंच रहे हैं। कई ग्रामीण इसे प्रकृति का करिश्मा मान रहे हैं जबकि कुछ लोग इसे दैवीय घटना के रूप में देख रहे हैं।
बकरा कैसे दे रहा है दूध
हालांकि पशु चिकित्सकों का कहना है कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। पशु चिकित्सों के मुताबिक यह एक दुर्लभ हार्मोनल स्थिति है। कभी-कभी नर पशुओं में एस्ट्रोजन और प्रोलैक्टिन जैसे हार्मोन का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है। इसके कारण थनों का विकास होने लगता है और दूध का स्राव भी हो सकता है। चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को गाइनेकोमास्टिया से जुड़ी असामान्य हार्मोनल प्रक्रिया माना जाता है। वैज्ञानिकों के लिए यह एक दुर्लभ जैविक घटना हो सकती है लेकिन स्थानीय लोगों के बीच दो वर्षीय बकरा ‘बोरा’ अब भी किसी अजूबे से कम नहीं माना जा रहा। यही वजह है कि उसे देखने वालों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।
गाय, भैंस, बकरी नहीं, देहरादून में बकरा दे रहा दूध, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग..!!
.
.#Dehradun #MilkGivingGoat #Goat #ViralVideo #RareCase pic.twitter.com/7Wf7SypmRoपढ़ें :- Video- जान हथेली पर रख उफनती बेतवा पार कर, स्कूल पहुंच रहे थे छात्र, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की खुली आंख
— NEWS PAGE (@UKNEWSPAGE) August 4, 2026