किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ( KGMU) के सर्जरी विभाग में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से स्विच बोर्ड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे धुएं के कारण पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड (Pediatric Surgery Unit) प्रभावित हुआ, जिसके चलते वहां भर्ती करीब 50 बच्चों को एहतियातन दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ( KGMU) के सर्जरी विभाग में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से स्विच बोर्ड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे धुएं के कारण पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड (Pediatric Surgery Unit) प्रभावित हुआ, जिसके चलते वहां भर्ती करीब 50 बच्चों को एहतियातन दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, सर्जरी विभाग स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी यूनिट (Pediatric Surgery Unit) के पास स्विच बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं पूरे वार्ड में फैलने लगा। धुआं भरते ही बच्चों के परिजनों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही केजीएमयू प्रशासन (KGMU Administration) के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह (Spokesperson Dr. K.K. Singh) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती करीब 50 बच्चों को तत्काल दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया। एहतियातन आईसीयू (ICU) में भर्ती बच्चों को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को शिफ्ट करने में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सुरक्षा कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तीमारदारों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान न तो फायर अलार्म बजा और न ही परिसर में लगे कई अग्निशमन उपकरण सक्रिय हुए। उनका कहना था कि यदि अलार्म समय पर बज जाता तो स्थिति से और जल्दी निपटा जा सकता था। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह (Spokesperson Dr. K.K. Singh) ने बताया कि स्विच बोर्ड में लगी आग पर तत्काल नियंत्रण पा लिया गया। धुएं के कारण बच्चों को प्रोटोकॉल के तहत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सभी मरीज सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।